Monday, 20 May 2024
उन्मुक्त आकाश में उड़ने दो | बेटियों को बेटियाँ रहने दो | | वीरांगना थी लक्ष्मीबाई , साड़ी पहनकर लड़ी लड़ाई , देशभक्ति ह्रदय में पनपने दो | बेटियों को बेटियाँ रहने दो | | कभी सुना है _------------------- मैंने बेटे को बेटियों जैसा पाला कम मत समझो अंतर्निहित की ज्वाला , ऊँची उड़ान भरने दो | बेटियों को बेटियाँ रहने दो | | ईश्वर की अदभुत रचना है , दूरदृष्टि ,लज्जा उसका गहना है , कल्पना चावला जैसा ऊँचा बनने दो | बेटियों को बेटियाँ रहने दो | | बेटी में मातृत्व ,बेटे में पितृत्व है , दोनों का अपना -अपना अस्तित्व है , शिक्षित होकर उन्हें भी गर्वित होने दो | बेटियों को बेटियाँ रहने दो | | अंजु मित्तल
अक्सर चुनाव प्रचार से पहले दारू बाटते हैं | परन्तु जो जनता के पैसे से जनता को हलवा पूरी बटवा दे ,उसे कहते हैं प्रचार | जो एक दिन में ही पूरे भारतवर्ष में राम -नाम का कीर्तन करा दे उसे कहते है भारत जोड़ो यात्रा | जिसके राज्य में एक भी बम न फूटा हो ,उसे कहते है राम राज्य | जो आधी आबादी की चिंता करता हो उसको कहते है ,स्त्री सम्मान | जो जनता के हित में बुलडोज़र चलवा दे ,उसे कहते है सच्चा न्याय | मोदी ,योगी विजयी भव | अंजु मित्तल
Subscribe to:
Comments (Atom)